घर-घर जाकर झारखंड दिवस का करें प्रचार, बढ़े भागीदारी : विधायक

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की सूची, माइकिंग, दीवार लेखन तथा ग्राम संपर्क की जानकारी भी ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले झारखंड दिवस की तैयारी की समीक्षा के लिए विधायक डॉ लोईस मरांडी गुरुवार की शाम में रामगढ़ बाजार पहुंची. कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने सभी पंचायतों से झारखंड दिवस में शामिल होने के लिए दुमका जानेवाले कार्यकर्ताओं की संख्या, उनके लिए बस तथा अन्य वाहनों की व्यवस्था, सभी बसों में तमाक तथा नगाड़ा लेकर जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची, माइकिंग, दीवार लेखन तथा ग्राम संपर्क की जानकारी भी ली. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी हाट- बाजारों में माइकिंग के साथ-साथ परंपरागत पद्धति से झारखंड दिवस के प्रचार-प्रसार के साथ ग्रामीणों से घर-घर संपर्क कर उन्हें झारखंड दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बाबूलाल मुर्मू, सचिव नंदलाल राउत, कोषाध्यक्ष अशोक मंडल, वरिष्ठ नेता छोटेलाल मंडल, ललन भगत, चंद्रशेखर सोरेन, रिंकू मंडल, राजेश कुमार गुप्ता मानू, गिरधारी मंडल, सुलेमान बास्की आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola