वार्ड एक में पेयजल संकट पर झामुमो का मोर्चा, 15 सितंबर को डीसी को सौंपेंगे मांग पत्र
बैठक में उपस्थित नगर अध्यक्ष व झामुमो के कार्यकर्तागण. | Prabhat Khabar Network
झामुमो नगर समिति दुमका ने वार्ड नंबर 01 में पेयजल संकट को लेकर बैठक की. समस्या के समाधान हेतु 15 सितंबर को उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया. संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कमेटी का भी गठन किया गया.
दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका की ओर से वार्ड नंबर 01 में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार दास ने की. बैठक में वार्ड नंबर एक में पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया गया.
15 सितंबर को डीसी से मिलेंगे प्रतिनिधि
पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ड नंबर एक का एक प्रतिनिधिमंडल 15 सितंबर को उपायुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगा.
महिला कमेटी का हुआ गठन
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड नंबर एक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला कमेटी का गठन किया गया. इसमें सीमा देवी को वार्ड अध्यक्ष, पूनम देवी को वार्ड सचिव तथा रेखा देवी को वार्ड कोषाध्यक्ष चुना गया.
ये रहे मौजूद
बैठक में साकेत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार चौरसिया, मेहबूब सरकार, मोहन सिंह, आशा कुमारी, कमला देवी, पार्वती देवी, अंजू देवी, शिवानी देवी, मालती देवी, दुलारी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए