जल-जंगल-जमीन के अधिकार पर झामुमो का जोरदार तेवर, खनिज विधेयक के खिलाफ 19 को काठीकुंड में शक्ति प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन व बैठक के मौजूद जेएमएम कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्र सरकार के खनिज विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कांटीकुंड प्रखंड मुख्यालय में 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेगा. राज्य के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के अधिकारों को सर्वोपरि रखने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन

काठीकुंड : केंद्र सरकार के खनिज विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से काठीकुंड प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को काठीकुंड डाकबंगला परिसर में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की गई.

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन  बैठक के मौजूद जेएमएम कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
बैठक को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन व बैठक के मौजूद जेएमएम कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

राज्य के हितों का मुद्दा उठाया

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की खनिज संबंधी नीतियों का झारखंड के हितों पर सीधा प्रभाव पड़ता है. झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के जल, जंगल, जमीन तथा खनिज संसाधनों पर राज्य के लोगों का अधिकार और हित सर्वोपरि होना चाहिए.

विधेयक का विरोध करने का ऐलान

जोन सोरेन ने कहा कि झामुमो जनहित और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है. उन्होंने कहा कि झामुमो इस विधेयक का पुरजोर विरोध दर्ज कराएगा और 19 सितंबर का धरना-प्रदर्शन भी इसी क्रम में आयोजित किया जा रहा है.

पंचायत स्तर पर जनसंपर्क का निर्देश

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रखंड के सभी पंचायतों और गांवों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करें. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने का निर्देश दिया गया.

चांदनी चौक से निकलेगी रैली

झामुमो के जिला प्रवक्ता मो. अब्दुस सलाम ने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है. झामुमो हमेशा झारखंड के अधिकार, यहां के लोगों के हित और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है.

उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को चांदनी चौक से झामुमो कार्यकर्ताओं की रैली निकाली जाएगी. रैली मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगी, जहां रैली धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो जाएगी. उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अपील की.

तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में रैली के मार्ग, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, पंचायतवार जिम्मेदारी और धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया.

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में विधायक के पीए रजनीश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी, सचिव सिमोन टुडू, सह सचिव टिंकू भगत, मीडिया प्रभारी कलीम अंसारी, सुरेश भगत, सलीम अंसारी, जीवनेश सोरेन, मिंटू भगत, अक्सर अंसारी, संतोष सेन, मानवेल, परमेश्वर, दुलाल बेसरा, डेविड, यूसुफ अंसारी, रज्जाक अंसारी, आदिल अंसारी, लतीफ अंसारी, सिद्धों सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola