बिजली गिरने से Jio का मोबाइल टावर ठप, फोन पर संपर्क करना हुआ मुश्किल: एक पखवाड़े से परेशान हैं ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर के जामजुड़ी गांव में वज्रपात ने Jio का मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे करीब 15 दिनों से ग्रामीण परेशान हैं. फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप होने से संपर्क मुश्किल हो गया है, और ऑनलाइन सिस्टम भी प्रभावित है.

विज्ञापन

रानीश्वर : बिलकांदी पंचायत के जामजुड़ी गांव में वज्रपात से Jio का मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब एक पखवाड़े से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीण लालबाबु राणा ने बताया कि वज्रपात से मोबाइल टावर जल जाने के बाद लोगों से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

ऑनलाइन सिस्टम भी प्रभावित

टावर के काम नहीं करने से ऑनलाइन सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है. इन दिनों SIR के लिए अनमैपिंग मतदाताओं को जाति निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत है. लेकिन मोबाइल टावर काम नहीं करने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है.

शिकायत के बाद भी मरम्मती नहीं

श्री राणा ने बताया कि इसकी शिकायत बार-बार कंपनी के लोगों से की गयी है. इसके बावजूद अभी तक टावर की मरम्मती नहीं की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola