10 साल से पानी नहीं, जलमीनार भी अब पूछ रही- मुझ पर क्यों बर्बाद किये 21 लाख रुपये?

Updated:
विज्ञापन

आसनबनी पीएचसी परिसर का जलमीनार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर में 21 लाख की लागत से बनी जलमीनार 10 साल से चालू नहीं हुई है. आसनबनी पीएचसी परिसर में बनी यह जलमीनार सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. बिजली कनेक्शन के अभाव में पीएचसी और ग्रामीण प्यासे हैं.

विज्ञापन

रानीश्वर : रानीश्वर के पीएचसी परिसर आसनबनी में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से करीब 10 साल पहले बनायी गयी जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. जलमीनार निर्माण के बाद से इसे चालू नहीं किया गया है. इसके लिए विभाग की ओर से भी पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन

21 लाख की लागत से हुआ था निर्माण

जानकारी के अनुसार करीब 21 लाख रुपये की लागत से पीएचसी परिसर में डीप बोरिंग कर जलमीनार का निर्माण कराया गया था. लेकिन जलमीनार से जलापूर्ति के लिए बिजली कनेक्शन नहीं किये जाने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है.

PHC और ग्रामीणों को मिलता लाभ

ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार से जलापूर्ति शुरू होने से पीएचसी को पानी मिलने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलता.

ट्रांसफार्मर भी लगाया गया

बिजली कनेक्शन के लिए जलमीनार के पास ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है. वहीं पीएचसी के सामने सड़क किनारे बिजली की लाइन भी मौजूद है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से पहल किये जाने पर जलमीनार से जलापूर्ति शुरू हो सकती है.

राशि खर्च, फिर भी नहीं मिला लाभ

विभाग की ओर से बड़ी राशि खर्च कर जलमीनार का निर्माण कराया गया, लेकिन इसका लाभ न तो ग्रामीणों को मिल रहा है और न ही पीएचसी को.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola