IGNOU छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 30 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म; देरी हुई तो देना होगा 1100 रुपये

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इग्नू रानीश्वर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट. दिसंबर 2026 परीक्षा फॉर्म और जुलाई 2026 सत्र नामांकन की अंतिम तारीखें देखें. देरी पर लगेगा शुल्क.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर: IGNOU के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के निर्देशानुसार एमजी कॉलेज रानीश्वर स्थित IGNOU अध्ययन केंद्र के लिए दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा और जुलाई 2026 सत्र में नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

अध्ययन केंद्र की ओर से विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म, सत्रीय कार्य और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया गया है.

30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क भरें परीक्षा फॉर्म

दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं.

इसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को 1100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा.

असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तारीख भी 30 सितंबर

दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए सत्रीय कार्य यानी असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है.

विद्यार्थियों को सलाह दी गयी है कि परीक्षा फॉर्म भरने के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना सत्रीय कार्य भी जमा कर दें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

जुलाई 2026 सत्र में नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर

इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में नव नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है. इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन नामांकन करा सकते हैं.

अध्ययन केंद्र की ओर से विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया गया है.

विद्यार्थियों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

इग्नू अध्ययन केंद्र रानीश्वर के समन्वयक डॉ. गजेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म, सत्रीय कार्य और नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी करने का अनुरोध किया है.

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम तिथि के बाद होने वाली किसी भी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola