हंसडीहा में गणेश पूजा का आगाज, कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय महोत्सव शुरू

Updated:
विज्ञापन

हंसडीहा में निकाली गई कलश यात्रा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हंसडीहा में 7 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ. महिलाओं-युवतियों की कलश यात्रा, कथावाचक वैष्णवी देवी श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा: हंसडीहा में सोमवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा में स्थानीय महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा बाजार भक्तिमय नजर आया.

विज्ञापन

कलश यात्रा मां दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंची. यहां विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया.

2010 से लगातार हो रही गणेश पूजा

हंसडीहा में युवाओं की ओर से वर्ष 2010 से लगातार गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी गणेश पूजा समिति की ओर से 14 से 20 सितंबर तक सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी व्यवस्था की गयी है.

वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका, सुनायेंगी भागवत कथा

सात दिवसीय महोत्सव के दौरान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा दोनों पालियों में झांकियों के साथ होगी.

वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका वैष्णवी देवी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करायेंगी. धार्मिक कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है.

मीना बाजार और झूलों से बढ़ी रौनक

हंसडीहा में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं युवतियां | Prabhat Khabar Network
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं युवतियां. | Prabhat Khabar Network

महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गये हैं. इसके साथ ही मीना बाजार भी सजाया गया है.

गणेश पूजा को लेकर युवाओं ने विशेष तैयारी की है. पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सात दिवसीय महोत्सव को लेकर हंसडीहा और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola