दुमका में मुहर्रम के दौरान युवकों ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के दरभंगा, नवादा, मोतिहारी में लगाया गया था झंडा

विज्ञापन

दुमका. उपराजधानी दुमका में बुधवार को मुहर्रम का पर्व शांति-सद्भाव से मनाया गया. हालांकि यहां मुहर्रम पर निकले अखाड़े के दौरान कुछ युवकों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराये जाने का मामला चर्चा में बना रहा. सबसे पहले दुधानी के टावर चौक के पास युवक फिलिस्तीन का झंडा लहराते दिखे. बाद में शिवपहाड़ से टीन बाजार व टाटा शोरूम से टीन बाजार के बीच भी डीजे गाड़ी पर सवार एक युवक को फिलिस्तीन का बड़ा झंडा लहराते देखा गया. दिनभर सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल होता रहा. हालांकि इस मामले में पूछे जाने पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर जानकारी उन्हें भी मिली है. सूचना का सत्यापन किया जा रहा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola