विवाहिता को फेसबुक में हुआ पूर्णिया के लड़के से प्यार, यौन शोषण व शादी करने के बाद किया अपनाने से इंकार

Updated:
विज्ञापन

महिला ने थाने में शिकायत कर प्रेमी को भिजवाया जेल

विज्ञापन

सरैयाहाट. सोशल मीडिया के जमाने में कौन किसके साथ जुड़ जाये और कब किसी से प्यार हो जाए, कहा नहीं जा सकता. कुछ ऐसा ही मामला सरैयाहाट के बाबूपुर गांव से आया है, जहां एक विवाहित महिला को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिले लड़के से प्यार हो गया. वह भी ऐसा प्यार कि वह अपना बसा-बसाया घर परिवार छोड़ अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी. अब इस मामले में बाबूपुर गांव निवासी महिला ने आवेदन देकर उसी फेसबुकिया प्यार वाले अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में बताया कि बिहार के पूर्णिया के एक लड़के रौशन कुमार मंडल से फेसबुक से दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गयी. फिर अक्सर मोबाइल से बाते होने लगी. प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वह फोन से बराबर बात करता था. बीते तीन अक्तूबर को भागलपुर एक होटल में शारीरिक संबंध भी बना चुका है. बाद में उसने उसे मरने की धमकी देनी शुरू कर दी. कहने लगा था कि दुर्गा पूजा में नहीं बुलाएगी तो जान दे देंगे. इस बार के दुर्गा पूजा में वह उसके गांव आया था. जहां ग्रामीणों के समक्ष 13 तारीख को मांग में सिंदूर देकर शादी कर ली. बाद में वह अपनाने से इंकार कर दिया. पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola