बच्चे के अभिभावक ने छात्र को पीटा, मामला पहुंचा नगर थाना

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना में आवेदन देकर आरोपी अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

विज्ञापन

दुमका नगर. संत जोसेफ स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रहे छात्र को दूसरी छात्रा के अभिभावक के द्वारा स्कूल से घुसकर पीटने का मामला सामने आया. पीड़ित छात्र के पिता रंजेश कुमार सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर आरोपी अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. श्री सिंह ने बताया स्कूल में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. मंगलवार को छात्रा के अभिभावक स्कूल पहुंचे और 8 वर्षीय छात्र को दूसरे छात्रों के सामने पीटा. छात्र ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी. अभिभावक ने प्रिंसिपल से शिकायत करते हुए आरोप अभिभावक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की. बुधवार को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा आरोपी अभिभावक पर कार्रवाई नहीं करने पर छात्र के माता-पिता अपनी शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे और आरोपी अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola