आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
आसपास के लोगों के समझाने के बाद सभी वापस चले गये
दुमका नगर. राखाबनी मोहल्ले में घर में घुसकर मारपीट कर आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने रंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी कुम्हारपाड़ा मोहल्ले का रहनेवाला है. बतादें कि सोमवार की रात ससुरालवालों ने घर में घुसकर प्रताप कुमार राम के साथ मारपीट की थी. इसके बाद दूसरे दिन सुबह प्रताप का फंदे से लटकता शव उसके घर से बरामद किया गया था. मामले में मृतक का भाई अजय कुमार राम के बयान पर किरण देवी, रंजन कुमार, सिकू राम, मिकू राम, रीमा देवी और खुशबू देवी के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसके अनुसार सोमवार की रात करीब 9 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर प्रताप के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की. आसपास के लोगों के समझाने के बाद सभी वापस चले गये. दूसरे दिन सुबह प्रताप को कमरे के अंदर रस्सी के सहारे छत के कुंडी से लटते पाया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए