ePaper

भालसुमर मंदिर व मेले की नहीं हो पाई बंदोबस्ती

Updated at : 01 Oct 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
भालसुमर मंदिर व मेले की नहीं हो पाई बंदोबस्ती

प्रखंड कार्यालय सभागार में भालसुमर के सोलह आना रैयतों की आमसभा प्रशासन की तरफ से बुलाई गयी

विज्ञापन

रामगढ़. भालसुमर दुर्गा मंदिर तथा मेले के सैरात की वार्षिक बंदोबस्ती मंगलवार को नहीं हो सकी. सैरात बंदोबस्ती के लिए मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में भालसुमर के सोलह आना रैयतों की आमसभा प्रशासन की तरफ से बुलाई गयी थी. वार्षिक सैरात बंदोबस्ती के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षित बोली 250000 रुपये निर्धारित की गयी थी. गत वर्ष की बंदोबस्ती 250000 रुपये में ही भालसुमर के भवेश मांझी के नाम पर हुई थी. नियमानुसार पिछले वर्ष की बंदोबस्ती की राशि को ही इस वर्ष की सुरक्षित राशि के रूप में प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया था. बंदोबस्ती के लिए आयोजित आमसभा में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू, बीडीओ सह सीओ अभय कुमार, उप प्रमुख श्रीकांत राउत, मुखिया तेरेसा मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य कलावती देवी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, थाना प्रभारी शशिकांत साहू, एएसआइ अशोक कुमार चौरसिया, पंचायत सचिव बमबम ठाकुर प्रशासन की तरफ से मौजूद थे. जबकि आमसभा में उपस्थित भालसुमर के सोलह आना रैयतों में भवेश मांझी, दुःखन मांझी, कैलाश पंडित, परमेश्वर मांझी, आदेश कुमार सिंह, पप्पू ठाकुर, विनोबा दास, राजेश मंडल, अखिलेश्वर मांझी, शक्ति राय, राजेंद्र मिर्धा, दौलत मांझी, जगलाल राय, गिरजा कुंवर, देवान मरांडी, उदेश्वर पंडित, मंगरु मांझी, विष्णु महाराणा, दिनेश दर्वे, निरंजन महाराणा, अरुण मांझी, शंकर मांझी, विजय कुमार सिंह, आशीष मांझी, डब्ल्यू भंडारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. अधिकारियों द्वारा बंदोबस्ती की प्रक्रिया बताये जाने के बाद भालसुमर के ग्रामीणों ने बंदोबस्ती के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित की गयी सुरक्षित राशि को बहुत अधिक बताते हुए नीलामी में भाग लेने से इंकार कर दिया. अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद भी ग्रामीण बंदोबस्ती की नीलामी में भाग लेने तैयार नहीं हुए. ग्रामीणों का कहना था कि भालसुमर मंदिर तथा मेले से होने वाली आय से नीलामी की राशि की वसूली नहीं हो पाती है. ग्रामीणों द्वारा बोली लगाने से इंकार कर दिये जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बंदोबस्ती की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola