ePaper

दुमका में ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार युवक घायल

Updated at : 18 Oct 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका में ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार युवक घायल

घायल को पीजेएमसीएच से बाहर ले जाती एम्बुलेंस

विज्ञापन

दुमका नगर. हवाई अड्डा मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीकुंडी मोहल्ले के पास शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल मो जमशेद शहर के जरूवाडीह मोहल्ले का रहनेवाला है. जानकारी के मुताबिक वह स्कूटी लेकर निजी काम से हवाई अड्डा की ओर गया था. जहां से लौटने के दौरान लखीकुंडी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola