सुखजोरा धोबई नदी के पास अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ घायल

Updated:
विज्ञापन

धोबे नदी समीप घायल बाइक सवार

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बासुकिनाथ. बासुकिनाथ-नोनीहाट मार्ग पर सुखजोरा धोबई नदी पुल के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति का नाम गुड्डू परिहार (52) है, जो जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर ग्राम निवासी बताया जा रहा है. बाइक सवार हरिपुर से नोनीहाट की ओर जा रहा था, तभी अचानक सुखजोरा धोबई नदी पुल के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गुड्डू परिहार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बाइक को जब्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola