दुमका से कलयुगी पिता गिरफ्तार: 15 वर्षीय बेटी से 3 साल तक यौन शोषण का आरोप 

Updated:
विज्ञापन

15 वर्षीय बेटी से 3 साल तक यौन शोषण का मामला सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Dumka News: झारखंड के दुमका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने 15 वर्षीय बेटी का तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Dumka News: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की पुलिस झारखंड के दुमका जिले से 47 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में मामला दर्ज हुआ है. उसके विरुद्ध यह मामला खुद उसकी पत्नी ने दर्ज कराया है. उसने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें  उसके द्वारा बेहद गंभीर आरोप अपने पति पर लगाए गए हैं. बताया गया है कि आरोपी शख्स अपनी पंद्रह साल की बेटी का यौन शोषण कर रहा था.

वेल्लोर में इलाज के दौरान बेटी ने किया खुलासा

बेटी जब 1 साल से मानसिक रूप से परेशान थी तो दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, लेकिन वहां इलाज में कोई सुधार नहीं हुआ तो पति पत्नी बेटी को लेकर इलाज के लिए वेल्लोर गए. वहां पर पूछताछ में बेटी ने डॉक्टर के समक्ष इस बात का खुलासा किया कि उसका पिता उसके साथ यौन शोषण कर रहा है.

पिता पर दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप

पिता बेटी पर दबाव बनाता था कि उसने अगर कहीं भी इसका खुलासा कर दिया तो वह उसकी मां को छोड़ देगा. इसी वजह से बेटी इस अवधि में न केवल मानसिक रूप से परेशान रह रही थी बल्कि गंभीर अवसाद में भी रही. इस दौरान उसने खुद को खत्म करने का भी प्रयास किया था.

आरोपी पिता गिरफ्तार, खुद को बताया बेगुनाह

बताया जा रहा है कि एक प्रतिष्ठित कंपनी में आरोपी 12 साल से काम कर रहा है और चार महीना पहले ही तबादले के बाद बतौर मैनेजर दुमका आया था. घटना को लेकर यह दम्पति अप्रैल महीने में ही वेल्लोर गया था. उसके बाद पत्नी ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में आवेदन दिया. बीएनएस की धारा और पॉक्सो की धारा के तहत आरोपी पिता को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इधर आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है और इसे पत्नी द्वारा रची गई साजिश बताया है.

यह भी पढ़ें: गोड्डा : विश्वासखानी में शुद्ध पेयजल प्लांट की सौगात, ग्रामीणों में खुशी की लहर

यह भी पढ़ें: HDFC और SBI कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर उड़ाते थे पैसे, जामताड़ा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola