एसकेएमयू के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षायें संपन्न

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विभिन्न केंद्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई

विज्ञापन

दुमका. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में चल रही पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हो गयी. यह परीक्षा 1 से 3 अगस्त तक दोनों पालियों में आयोजित की गयी थी. अंतिम दिन शनिवार को ग्रुप-ए एवं बी के पेपर-15 की परीक्षा क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय पाली में आयोजित की गयी. ग्रुप-ए में हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बंगाली, संस्कृत, फारसी और संताली विषय के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि ग्रुप-बी में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र और उर्दू विषय के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा ओएसडी डॉ इंद्रनील मंडल ने बताया कि विभिन्न केंद्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. अंतिम दिन परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए प्रभारी कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह भी विश्वविद्यालय के दिग्घी परिसर स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तथा सफलतापूर्वक परीक्षा संचालन के लिए केंद्राधीक्षक डॉ एसएल बौंडिया, स्नातकोत्तर विभाग के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों तथा परीक्षा कार्य में लगे सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों की सराहना की तथा कहा कि संपन्न हुई परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola