दुमका में क्रिकेट को मिलेगी नई रफ्तार, जिला संघ ने आगामी सत्र के लिए खोला पंजीयन

Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ दुमका की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, सचिव व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका जिला क्रिकेट संघ ने आगामी क्रिकेट सत्र के लिए पंजीयन की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की है. खिलाड़ियों, क्लबों और स्कूलों के लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं, जिससे जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

दुमका : जिला क्रिकेट संघ दुमका की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संघ कार्यालय में अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी क्रिकेट सत्र को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए, जिससे जिले में खेल गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

पंजीयन की तिथियों की घोषणा

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी सत्र के लिए पंजीयन तिथियों की घोषणा की गई. खिलाड़ियों, क्लबों और स्कूलों के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू किये जाने की घोषणा की गयी. व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों के लिए पंजीयन शुल्क 500 रुपये, क्लबों या टीमों के लिए 14 खिलाड़ियों सहित 11,000 रुपये और स्कूलों के लिए 700 रुपये तय किया गया है.

25 सितंबर तक सदस्यता अभियान

इसके अलावा संघ के आजीवन सदस्यता अभियान को 25 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए आजीवन सदस्यता शुल्क 21,000 रुपये निर्धारित की गई है. संघ के इलेक्टेड सदस्यों को दो और नॉमिनेटेड सदस्यों को एक प्रस्तावक बनने का अधिकार दिया गया है.

27 सितंबर को होगी एजीएम

संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी 27 सितंबर 2026 को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया.

खिलाड़ियों को ज्यादा मैच देने पर जोर

सचिव कुणाल झा ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच और मंच उपलब्ध कराना तथा मैदान व संगठन की मजबूती पर काम करना है, ताकि दुमका के खेलप्रेमियों को बेहतर क्रिकेट का रोमांच मिल सके.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अध्यक्ष और सचिव के अलावा संयुक्त सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पाठक और कार्यकारिणी सदस्य संजीब कुमार सिंह, चंदन गोराई, आनंद कश्यप मोंटी, सूरज पाठक, पीटर टुडू व सीतेश साहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola