दुमका बस स्टैंड का बदलेगा हाल, 28 लाख से बनेगा 9 सीटर शौचालय
सांकेतिक तस्वीर.
दुमका बस स्टैंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 28.11 लाख की लागत से 9 सीटर सामुदायिक शौचालय बनेगा.निर्माण कार्य 120 दिनों में पूरा किया जाएगा.
संवाददाता, दुमका: दुमका बस स्टैंड आने वाले यात्रियों और आम लोगों के लिए अच्छी खबर है. स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत बस स्टैंड परिसर में 9 सीटर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए दुमका नगर परिषद की ओर से ई-निविदा आमंत्रित की गयी है.
योजना के तहत सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर कुल 28 लाख 11 हजार 509 रुपये खर्च किये जाएंगे. कार्य आवंटित होने के बाद चयनित संवेदक को निर्धारित अवधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा.
चार महीने में पूरा करना होगा निर्माण
निविदा की शर्तों के अनुसार कार्य आवंटन के बाद निर्माण पूरा करने के लिए 120 दिनों यानी चार माह की समय-सीमा निर्धारित की गयी है. इससे बस स्टैंड में शौचालय की सुविधा जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है.
बस स्टैंड में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों और आम लोगों की आवाजाही होती है. ऐसे में सामुदायिक शौचालय बनने से यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
24 सितंबर तक जमा होगी ऑनलाइन निविदा
नगर परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक संवेदक झारखंड सरकार के टेंडर पोर्टल www.jharkhandtenders.gov.in के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
निविदा से संबंधित दस्तावेज डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक संवेदक 24 सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक ऑनलाइन निविदा दाखिल कर सकेंगे.
25 सितंबर को खुलेगी निविदा
प्राप्त सभी निविदाएं 25 सितंबर को अपराह्न तीन बजे खोली जाएंगी. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत योग्य संवेदक का चयन किया जाएगा और कार्य आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
नगर परिषद की इस पहल से दुमका बस स्टैंड में स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधा से जुड़ी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए