पिकअप और ट्रक में भिड़ंत, चालक समेत दो घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

दुमका नगर. दुमका-भागलपुर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के पास रविवार की देर रात ट्रक और पिकअप के टक्कर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में मुर्शिदाबाद बैजनाथपुर के ताजुद्दीन शेख और हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलठा ए निवासी कीर्तन मंडल शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि दोनों करेली लोड पिकअप लेकर दुमका से हंसडीहा होते हुए गोड्डा जा रहे थे. बाबूपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायलों का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola