भादो मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़, 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन

बासुकिनाथ मंदिर में कतारबद्ध कांवरिया एवं भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

भादो पंचमी के अवसर पर बासुकिनाथ धाम में बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 40 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक.

विज्ञापन

बासुकिनाथ : भाद्रपद कृष्ण पंचमी तिथि बुधवार को बासुकिनाथ धाम स्थित बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. भादो मेले के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के पवित्र शिवलिंग पर जलार्पण कर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
बासुकिनाथ मंदिर में कतारबद्ध कांवरिया एवं भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में कतारबद्ध कांवरिया एवं भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

भोर से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला

भोर चार बजे से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को शुद्ध किया और कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन के लिए आगे बढ़े. मंदिर के गर्भगृह में पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराने के बाद कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोले गए.

इसके बाद भक्तों ने भगवान नागेश का जलाभिषेक और स्पर्श पूजा कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की. मंदिर में पुलिस और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित पूजा की व्यवस्था की गई थी.

बासुकिनाथ मंदिर में कतारबद्ध कांवरिया एवं भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में कतारबद्ध कांवरिया एवं भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

विश्राम पूजा के दौरान कुछ देर रोका गया जलार्पण

शाम पांच बजे बाबा भोलेनाथ की विश्राम पूजा के लिए श्रद्धालुओं का जलार्पण कुछ समय के लिए रोक दिया गया. इस दौरान भगवान नागेश की षोडशोपचार पूजा संपन्न कराई गई और क्षणिक विश्राम के लिए मंदिर के कपाट बंद किए गए. विश्राम पूजा संपन्न होने के बाद कपाट पुनः खोले गए और श्रद्धालुओं ने फिर से जलार्पण शुरू किया. जलार्पण का यह सिलसिला रात्रिकालीन श्रृंगार पूजा तक जारी रहा.

शीघ्रदर्शनम कूपन से भी श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बाबा के दरबार में जलार्पण करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में आरती कर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की. भक्तों का मानना है कि बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना और जलार्पण से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी विश्वास के साथ भादो मेले में भी दूर-दराज से श्रद्धालु बासुकिनाथ पहुंच रहे हैं.

श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से भी बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक किया. 300 रुपये का टोकन लेकर श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत सुलभ तरीके से पूजा-अर्चना की सुविधा मिल रही है.

मेला क्षेत्र में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात

भादो मेले को लेकर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दंडाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, मंदिर प्रभारी सह सीओ संजय कुमार और पुलिस निरीक्षक दयानंद साह लगातार मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

अधिकारियों की निगरानी में श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराया जा रहा है. भीड़ को देखते हुए पहले से ही अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि भादो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से बाबा का दर्शन एवं पूजन कराया जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola