डांस दीवाने नृत्य महोत्सव-2026’ में 152 कलाकारों ने बिखेरा हुनर, तालियों से गूंज उठा दुमका का कन्वेंशन सेंटर

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका के कन्वेंशन सेंटर में 'डांस दीवाने नृत्य महोत्सव-2026' का आयोजन हुआ, जिसमें 152 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कथक से लेकर बॉलीवुड तक की विभिन्न नृत्य शैलियों ने दर्शकों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

दुमका. दुमका का कन्वेंशन सेंटर रविवार को नृत्य और संगीत की रंगीन प्रस्तुतियों से गुलजार रहा. मीतराज क्रिएटिव डांस एंड एक्टिंग स्कूल की ओर से आयोजित ‘डांस दीवाने नृत्य महोत्सव-2026’ के तीसरे सीजन में 152 कलाकारों ने 28 प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. करीब 650 से अधिक दर्शकों से भरे सभागार में कलाकारों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीजीप दास डिप्टी डायरेक्टर, डायरेक्टरेट ऑफ ऑर्डिनेंस, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि डीटीओ मृत्युंजय कुमार, डीइओ संजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता अमिताभ सोरेन, लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह और पूनम यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोग. | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोग. | Prabhat Khabar Network

कथक से बॉलीवुड तक दिखा नृत्य का रंग

महोत्सव में तीन वर्ष के बच्चों से लेकर बड़े कलाकारों ने कथक, बॉलीवुड, कंटेंपरेरी और थीम आधारित नृत्य प्रस्तुत किए. ‘मां काली’, ‘गणपति वंदना’ और ‘हॉरर डांस’ जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा. वहीं राज कपूर की स्मृति में प्रस्तुत ‘मेरा नाम जोकर’ ट्रिब्यूट एक्ट ने पुरानी यादें ताजा कर दीं.

प्रस्तुति से मन मोहते नन्हें कलाकार. | Prabhat Khabar Network
प्रस्तुति से मन मोहते नन्हें कलाकार. | Prabhat Khabar Network

अनन्या ने जीता राइजिंग कोरियोग्राफर का खिताब

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ‘राइजिंग कोरियोग्राफर कंपटीशन’ रहा. इसमें पीहू, अनन्या और अन्वेषा ने हिस्सा लिया. तीनों ने अपनी थीम का चयन कर टीम तैयार की और स्वयं कोरियोग्राफी करते हुए प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता में अनन्या ने राइजिंग कोरियोग्राफर का खिताब जीता. प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिला.

बच्चों ने संभाली मंच से पर्दे तक जिम्मेदारी

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंच संचालन के साथ पर्दे के पीछे की कई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी मीतराज क्रिएटिव के विद्यार्थियों ने संभाली. इससे बच्चों को मंचीय अनुभव के साथ प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला.

आयोजन की डीइओ ने की सराहना

डीइओ संजीत कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दुमका में इस स्तर के कार्यक्रम की उम्मीद नहीं की थी. कार्यक्रम में आने के बाद इसकी भव्यता देखकर वे प्रभावित हुए. उन्होंने मीतराज क्रिएटिव की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, ताकि बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिले.

प्रतिभाओं को मंच देना उद्देश्य

संस्थान के निदेशक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि कोरोना के बाद बच्चों के लिए बड़े सांस्कृतिक मंच की कमी महसूस हुई. इसी उद्देश्य से 2024 में महोत्सव की शुरुआत हुई थी. 2025 के दूसरे सीजन के बाद इस वर्ष तीसरा सीजन आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि दुमका की प्रतिभाओं को निरंतर मंच उपलब्ध कराना ही आयोजन का उद्देश्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola