ePaper

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में कोरोना विस्फोट, 39 छात्र व 3 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

Updated at : 14 Jan 2022 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड के दुमका में कोरोना विस्फोट, 39 छात्र व 3 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

Jharkhand News: दुमका जिले के जामा प्रखंड के जरमुंडी, दुमका एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के 39 छात्रों को कोरोना हो गया है. इनके साथ-साथ तीन शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसे देखते हुए कोरोना जांच का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में कोरोना बम फूटा है. इस जिले के विभिन्न प्रखंडों के 39 स्कूली छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इतना ही नहीं, 3 शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. कोरोना की तेज रफ्तार हर वर्ग को अपनी गिरफ्त में ले रही है. बड़ी संख्या में युवा वर्ग इसके शिकार हो रहे हैं. इधर, झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की रणनीति बेहतर करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक 14 जनवरी को संभावित है.

झारखंड में कोरोना की तेज रफ्तार के बीच दुमका जिले में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. दुमका जिले के जामा प्रखंड के जरमुंडी, दुमका एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के 39 छात्रों को कोरोना हो गया है. इनके साथ-साथ तीन शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसे देखते हुए कोरोना जांच का निर्देश दिया गया है. कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है. बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं.

Also Read: Jharkhand News: बोकारो सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की मौत, परिजनों का शव लेने से इनकार

ऐसा पहली बार हुआ है जब दुमका में 11 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में कोरोना के शिकार हो गये. इस उम्र के 34 बच्चे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. दुमका जिले के जामा, जरमुंडी, दुमका और शिकारीपाड़ा प्रखंड के 6 से 14 वर्ष की उम्र के 5 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इस तरह कुल 39 स्कूली बच्चे दुमका जिले में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

Also Read: झारखंड हाइकोर्ट ने जेपीएससी मेंस की परीक्षा पर रोक लगाने से किया इनकार, जानें क्या कहा

इधर, झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की रणनीति बेहतर करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक 14 जनवरी को संभावित है. राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए 15 जनवरी तक पाबंदियां लागू की गयी थीं. अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षतावाली प्राधिकार की बैठक में स्थिति की समीक्षा करते हुए आगे की योजना बनायी जायेगी. सूत्रों के मुताबिक, संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए वर्तमान में लागू पाबंदियां आगे भी जारी रहेंगी, इसकी पूरी संभावना है.

Also Read: दारोगा लालजी यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज,4 घंटे बाद हटा सड़क जाम, आक्रोशित लोग कर रहे थे ये मांग

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola