उपमुखिया से बने मुखिया, वर्नवास मुर्मू ने ली शपथ, विकास कार्यों में तेजी का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

मुखिया पद पर शपथ ग्रहण कराते बीडीओ डॉ विवेक किशोर | Prabhat Khabar Network

जामा प्रखंड की चिकनियां पंचायत के उपमुखिया वर्नवास मुर्मू ने मुखिया पद की शपथ ली. उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया.

विज्ञापन

जामा : जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनियां पंचायत के मुखिया संतोष पुजहर का करीब डेढ़ माह पूर्व असामयिक निधन हो गया था. उनके निधन के बाद उपायुक्त, दुमका के निर्देश पर बुधवार को पंचायत के उपमुखिया वर्नवास मुर्मू को मुखिया पद की शपथ दिलायी गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. विवेक किशोर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए पंचायत में चल रहे विकास कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वार्ड सदस्यों के साथ की बैठक

शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त मुखिया वर्नवास मुर्मू चिकनियां पंचायत भवन पहुंचे. यहां उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर चर्चा की गयी.

मूलभूत समस्याओं के समाधान पर जोर

बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने पर भी विचार-विमर्श किया गया. सड़क, नाली, पेयजल, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर वार्ड सदस्यों से सुझाव लिये गये.

पारदर्शी तरीके से विकास कार्य कराने की बात

नवनियुक्त मुखिया वर्नवास मुर्मू ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी. सभी वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत की समस्याओं का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हित में वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे.

मौके पर पोरेश मंडल, रंजीत मंडल, अशोक मंडल, विक्रम तुरी, रितेश मंडल सहित पंचायत के वार्ड सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola