गांव-गांव के संसाधनों का बनेगा समेकित मानचित्र, ओड़मो-कोश्चिरा में एसआरएम कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

दो पंचायत ओड़मो व कोश्चिरा में पीएआई एवं सामाजिक संसाधन मानचित्र कार्यशाला आयोजित. | Prabhat Khabar Network

ओड़मो और कोश्चिरा पंचायतों में सामाजिक संसाधन मानचित्र (एसआरएम) निर्माण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में सभी गांवों के मानचित्रों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया. इन मानचित्रों का उपयोग पंचायत विकास योजना बनाने और उसके क्रियान्वयन में किया जाएगा.

विज्ञापन

गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड की ओड़मो और कोश्चिरा पंचायत में बुधवार को सामाजिक संसाधन मानचित्र (एसआरएम) निर्माण एवं पंचायत विकास योजना को लेकर पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण की कार्यशाला आयोजित की गयी. दोनों पंचायत सचिवालयों में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता मुखिया जोगाय गृही ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए शामिल

कार्यशाला में पंचायत के जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि, सिनी संस्था के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान पंचायत के सभी गांवों में तैयार किये गये सामाजिक संसाधन मानचित्रों की क्रमवार समीक्षा की गयी.

मानचित्रों में किया गया संशोधन

समीक्षा के दौरान मानचित्रों में आवश्यक संशोधन और सुधार किये गये. गांवों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, चापाकल, कुआं, तालाब, सड़क, मंदिर समेत अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को मानचित्र में सही तरीके से अंकित किया गया. उपस्थित सदस्यों ने सभी गांवों के तैयार संसाधन मानचित्रों का अवलोकन किया और सर्वसम्मति से उन्हें अंतिम रूप देते हुए स्वीकृति प्रदान की.

पंचायत का समेकित मानचित्र होगा तैयार

कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि सभी गांवों के मानचित्रों को समेकित कर पंचायत का सामाजिक संसाधन मानचित्र तैयार किया जाएगा. इसका उपयोग पंचायत विकास योजना तैयार करने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाएगा. सामाजिक संसाधन मानचित्र के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों की स्थिति को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

तकनीकी सहयोग की सराहना

कार्यशाला के समापन पर मुखिया जोगाय गृही ने सिनी संस्था की ओर से उपलब्ध कराये जा रहे तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की. उन्होंने कार्यशाला में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया. मौके पर पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, सिनी संस्था के सुपरवाइजर इरशाद अंसारी एवं अभिमन्यु महतो, सोम मोहली, वार्ड सदस्य, पंचायत के जनप्रतिनिधि, फ्रंटलाइन कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

कार्यशाला में सामाजिक संसाधन मानचित्र का अवलोकन करते जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण.

दो पंचायत ओड़मो व कोश्चिरा में पीएआई एवं सामाजिक संसाधन मानचित्र कार्यशाला आयोजित. | Prabhat Khabar Network
दो पंचायत ओड़मो व कोश्चिरा में पीएआई एवं सामाजिक संसाधन मानचित्र कार्यशाला आयोजित. | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola