रानीश्वर में बीपीएचयू का नया भवन तैयार, हैंडओवर के बाद नये भवन में शिफ्ट होगी लैब

Updated:
विज्ञापन

बीपीएचयू भवन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का नया भवन बनकर तैयार हो गया है. भवन हैंडओवर होते ही लैब और अन्य सिस्टम नए परिसर में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे. इस नई सुविधा से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

रानीश्वर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर रानीश्वर में ब्लाक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के लिए नया भवन बनकर तैयार है. भवन हैंडओवर किये जाने के बाद नये भवन में लैब व अन्य सिस्टम शिफ्ट किया जायेगा. फिलहाल लैब सीएचसी परिसर में ही संचालित हो रहा है. सीएचसी परिसर में भवन निर्माण विभाग की ओर से बीपीएचयू भवन का निर्माण कराया गया है.

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने में लगा समय

भवन निर्माण कार्य बहुत पहले ही पूर्ण हो जाता. लेकिन जिस जगह पर नया भवन बनाया गया, वहां पहले से बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ था. बिजली ट्रांसफार्मर को अन्य जगह पर शिफ्ट करने में काफी समय लग जाने से भवन निर्माण कार्य पूरा होने में विलंब हो गया.

बीपीएचयू में अलग लैब टेक्नीशियन का पद

जानकारी के अनुसार नये बीपीएचयू के लिए अलग से लैब टेक्नीशियन का पद होता है. लेकिन यहां पर पद सृजित नहीं किया गया है. सीएचसी में फिलहाल एक एनआरएचएम से एक लैब टेक्नीशियन, आउटसोर्सिंग से एक तथा मलेरिया का एक लैब टेक्नीशियन है.

इन्हीं लैब टेक्नीशियन से लिया जायेगा काम

नये भवन में लैब शिफ्ट कराये जाने के बाद फिलहाल इन्हीं लैब टेक्नीशियन से काम लिया जाना है.

इसी महीने होगा भवन हैंडओवर

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने बताया कि नया बीपीएचयू भवन इसी महीने में हैंडओवर होगा. इसके लिए वातानुकूलित यंत्र भी लगाया जाना है. टीवी, मलेरिया आदि की जांच बीपीएचयू यूनिट में ही की जायेगी.

डॉ नदियानंद मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola