34 वर्षों से आसनबनी माझपाड़ा में हो रही दुर्गा पूजा, नवमी पर 108 कुंवारी कन्याओं की होगी पूजा

Updated:
विज्ञापन

आसनबनी माझपाड़ा दुर्गा मंदिर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आसनबनी माझपाड़ा में 34 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. नवमी के दिन 108 कुंवारी कन्याओं की पूजा का विशेष महत्व है, जहां उन्हें वस्त्र पहनाकर भोजन कराया जाता है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर : आसनबनी माझपाड़ा दुर्गा मंदिर में पिछले 34 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. मंदिर के सामने पंडाल बनाया जाता है और लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाती है.

विज्ञापन

34 वर्षों से हो रही पूजा

आसनबनी माझपाड़ा दुर्गा मंदिर में हर वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. इस बार भी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने का काम चल रहा है.

बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम

पूजा के दौरान पूजा कमेटी की ओर से बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम के बाद बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है.

नवमी पर 108 कन्याओं की पूजा

नवमी पूजा के दिन आसनबनी सहित आसपास के गांवों की 108 कुंवारी कन्याओं की पूजा की जाती है. कुंवारी कन्याओं को ड्रेस देकर सजाया जाता है और उन्हें भोजन भी कराया जाता है.

दुर्गा और काली पूजा का बजट

पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मंडल और सचिव मानस गोराई हैं. अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने बताया कि माझपाड़ा दुर्गा पूजा लाइसेंसी पूजा है. इस बार दुर्गा पूजा और काली पूजा का कुल बजट 2 लाख रुपये है. इसमें 1 लाख 70 हजार रुपये दुर्गा पूजा और 30 हजार रुपये काली पूजा में खर्च किये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola