ePaper

30 हजार भक्तों ने की फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना

Updated at : 10 Jan 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
30 हजार भक्तों ने की फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना

पौष माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी तिथि शुक्रवार को भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

पुत्रदा एकादशी बासुकिनाथ में जुटी भक्तों की भीड़, देर शाम तक जलार्पण प्रतिनिधि, बासुकिनाथ पौष माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी तिथि शुक्रवार को भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. साढ़े चार बजे भोर मंदिर का पट खुलने पर सरकारी पुजारी ने गर्भगृह में षोडशोपचार विधि से बाबा फौजदारीनाथ की प्रभातकालीन पुरोहित पूजा की. इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर गर्भगृह को खोल दिया गया. उतरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से पैदल गंगाजल लाकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. तड़के ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम निरंतर जारी रहा. दिवाकालीन शृंगार विश्राम पूजा शाम पांच बजे तक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया. श्रद्धालुओं ने बाबा का गठबंधन ध्वजारोहण और पूर्व मनौतियों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान और कर्मकांड संपन्न करवाये. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि व्रत को करने से अग्निष्टोम यज्ञ का फल मिलता है एवं भगवान विष्णु अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. पुत्रदा एकादशी व्रत धर्म, पुण्य और मोक्ष प्रदान करता है. यह व्रत परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लानेवाला माना गया है. वहीं मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने दूध और अन्य अभिषेक द्रव्य से अष्टाध्याई रुद्राभिषेक पूजन संपन्न करवाया. विभिन्न ग्रहों से पीड़ित श्रद्धालुओं ने ग्रह शांति पूजा कालसर्प दोष शांति पूजन और जप अनुष्ठान महामृत्युंजय जप आदि संपन्न करवाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola