आदिवासी समाज जागे और सही प्रत्याशी चुने : अर्जुन मुंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2019 4:03 AM
दुमका : दुमका संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. श्री मुंडा ने कहा कि देश के साथ दुमका चले, इसके लिए यह जरूरी है कि सुनील सोरेन जैसा सांसद यहां […]
दुमका : दुमका संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. श्री मुंडा ने कहा कि देश के साथ दुमका चले, इसके लिए यह जरूरी है कि सुनील सोरेन जैसा सांसद यहां से चुन कर जायें.
श्री मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज जागे, सही फैसला ले और सही प्रत्याशी को चुने. उन्होंने कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है. सेना व पुलिस का मनोबल ऊंचा है. कांग्रेस के काल में आधे कश्मीर पर कब्जा हो गया. देश की सरकार आज हर क्षेत्र में ईमानदार प्रयास कर रही है.
युवाओं के भविष्य के लिए, किसानों की खुशहाली के लिए तथा राष्ट्र की अस्मिता के लिए मोदी सरकार फिर बनानी होगी. क्योंकि यह चुनाव कोई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद या विधायक के चयन के लिए नहीं है, अखंड भारत का चुनाव है. देश का चुनाव है. सरकार अच्छी होगी, तो विकास जन-जन तक पहुंचेगा. 2022 तक सभी के पास पक्का मकान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










