आदिवासी समाज जागे और सही प्रत्याशी चुने : अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन

दुमका : दुमका संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. श्री मुंडा ने कहा कि देश के साथ दुमका चले, इसके लिए यह जरूरी है कि सुनील सोरेन जैसा सांसद यहां […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. श्री मुंडा ने कहा कि देश के साथ दुमका चले, इसके लिए यह जरूरी है कि सुनील सोरेन जैसा सांसद यहां से चुन कर जायें.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्री मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज जागे, सही फैसला ले और सही प्रत्याशी को चुने. उन्होंने कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है. सेना व पुलिस का मनोबल ऊंचा है. कांग्रेस के काल में आधे कश्मीर पर कब्जा हो गया. देश की सरकार आज हर क्षेत्र में ईमानदार प्रयास कर रही है.

युवाओं के भविष्य के लिए, किसानों की खुशहाली के लिए तथा राष्ट्र की अस्मिता के लिए मोदी सरकार फिर बनानी होगी. क्योंकि यह चुनाव कोई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद‍ या विधायक के चयन के लिए नहीं है, अखंड भारत का चुनाव है. देश का चुनाव है. सरकार अच्छी होगी, तो विकास जन-जन तक पहुंचेगा. 2022 तक सभी के पास पक्का मकान होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola