बार-बार पत्नी भागकर चली जाती थी मायका, नाराज पति ने चाकू घोंपकर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 10:35 AM

विज्ञापन

मसलिया थाना क्षेत्र के बेहराबांक की है घटना, आरोपित गिरफ्तारदलाही (दुमका) : पत्नी बार-बार जाती थी मायका जिससे नाराज था पति. जी हां, इसके बाद पति ने जो कदम उठाया उससे सबको चकित कर दिया. घटना मसलिया थाना क्षेत्र के बेहराबांक की है जहां शुक्रवार रात पति ने आक्रोश में अपनी पत्नी की चाकू घोंप […]

विज्ञापन

मसलिया थाना क्षेत्र के बेहराबांक की है घटना, आरोपित गिरफ्तार
दलाही (दुमका) : पत्नी बार-बार जाती थी मायका जिससे नाराज था पति. जी हां, इसके बाद पति ने जो कदम उठाया उससे सबको चकित कर दिया. घटना मसलिया थाना क्षेत्र के बेहराबांक की है जहां शुक्रवार रात पति ने आक्रोश में अपनी पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी.

आरोपित पति विमल मरांडी शुक्रवार शाम का अपनी पत्नी से घर में ही आपसी विवाद शुरू हो गया था. विवाद का कारण पत्नी नीरु हांसदा (22) का अक्सर ससुराल से भाग कर मायके धोबना हरिणबहाल पंचायत के आमगाछी गांव के अमाडंगाल टोला चला जाना था. पति विमल उसे बार-बार मायका जाने से रोकता था. पत्नी का बिना बताये और बार-बार जाने से उसे एतराज था. उसे यह नागवार गुजरता था. बार-बार मना करने के बावजूद भी पत्नी नीरु पति की बात को अनसुना कर देती थी.

मायका और ससुराल की दूरी बहुत ही कम थी. इसलिए नीरु पैदल ही मायके निकल पड़ती थी. इसी बात को लेकर शुक्रवार देर शाम को दोनों में काफी अनबन हुई. विमल ने आवेश में आकर अपनी पत्नी के गला में चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी. हल्ला सुन कर परिजन व आस पास के लोग पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola