Dhanbad News: बीसीसीएल के वर्कशॉप में तांबा चुराते युवक गिरफ्तार
Dhanbad News:बीसीसीएल के वर्कशॉप से तांबा चुराते सोमवार की रात सीआइएसएफ जवानों में एक युवक को पकड़ा लिया. वहीं दो अन्य युवक भागने में सफल रहे.
Dhanbad News: एकीकृत ब्लॉक दो ओसीपी के आरआर वर्कशॉप में सोमवार की रात नौ बजे तांबा का सामान चोरी करते सीआइएसएफ क्यूआरटी के सुनील कुमार व साई राम ने एक व्यक्ति को पकड़ा. जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे. पकड़ाया माटीगढ़ा निवासी गुड्डू कुमार से पूछताछ में उसने बताया कि वह माटीगढ़ा के सोनू कुमार व अजय कुमार के साथ वर्कशॉप की दीवार फांद कर अंदर घुसा था. तांबा का सामान चोरी कर रहा था. इसी दौरान सीआइएसएफ ने उसे पकड़ लिया.
मामला दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल
सीआइएसएफ ने उसे बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में सुरक्षा प्रहरी सुपरवाइजर अरुण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुड्डू कुमार, सोनू कुमार एवं अजय कुमार के खिलाफ कांड संख्या 78/24 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने गुड्डू को जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए