Dhanbad news: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की नहीं हो सकी मरम्मत, आज भी प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

Updated:
विज्ञापन

शहर में तीन दिनों से जलसंकट की स्थिति बरकरार है. मुगमा में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत बुधवार को नहीं हो पायी. ऐसे में गुरुवार को भी शहर में जलापूर्ति बाधित रहने की आशंका है.

विज्ञापन

धनबाद.

मुगमा के कालीमाटी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत बुधवार को नहीं हो पायी. ऐसे में गुरुवार को भी शहर के 19 जलमीनारों से जलापूर्ति बाधित रहने की आशंका पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने जताई है. विभाग के पदाधिकारी बुधवार देर शाम तक पाइपलाइन की मरम्मत कराने में जुटे रहे, विफल रहे. ज्ञात हो कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले तीन दिन से शहरी जलापूर्ति योजना बुरी तरह प्रभावित है. ऐसे में पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सुबह से शाम तक लोग पानी आने का इंतजार करते रहे.

मंगलवार की रात दुरुस्त की गयी थी पाइपलाइन, कुछ घंटों में फिर हुई लीक

बता दें कि मंगलवार को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त किया गया था. इसके बाद मैथन स्थित इंटकवेल से धनबाद के लिए पानी छोड़ा गया. इसके कुछ ही घंटों में पाइपलाइन में फिर से लीकेज आ गयी. ऐसे में इंटकवेल का मोटर फिर से बंद कर दिया गया. इस दौरान जो पानी धनबाद पहुंचा उससे कुछ जलमीनारों से आंशिक जलापूर्ति की गयी.

ये जलमीनार हैं प्रभावित

गोल्फ ग्राउंड, पुराना बाजार, मटकुरिया, मनईटांड़, बरमसिया, वासेपुर, हीरापुर, स्टील गेट, एसएनएमएमसीएच, धनसार, मेमको, भूली, पॉलिटेक्निक, पुलिस लाइन, वासेपुर, चीरागोड़ा, हिल कॉलोनी, जोड़ाफाटक व भूदा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola