वासेपुर में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
यह फोटो एआई से बनाई गई है
धनबाद के वासेपुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
धनबाद के बैंक मोड़ थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बेटी के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना कर रहे थे. जिसके कारण उनकी गर्भवती बेटी की मौत हो गयी.
आपके शहर में
निरसा थाना क्षेत्र के हिराबांध निवासी विलकिस बानो ने बैंक मोड़ थाना में दर्ज शिकायत में बताया है कि उनकी 29 वर्षीय बेटी नाज प्रवीन की शादी वर्ष 2021 में वासेपुर गुलजारबाग निवासी अफजल अंसारी से हुई थी. शिकायत के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति अफजल अंसारी, ससुर मुस्ताक अंसारी तथा सास सवारा खातून दहेज की मांग को लेकर नाज प्रवीन को प्रताड़ित करने लगे थे.
आवेदन में कहा गया है कि दहेज को लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर समझौता भी कराया गया, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई. इस संबंध में पूर्व में न्यायालय में भी मामला दायर किया गया था. मृतका चार वर्ष की बेटी की मां थी और वर्तमान में दो माह की गर्भवती थी. शिकायतकर्ता के अनुसार 19 अगस्त 2026 को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि नाज प्रवीन की तबीयत खराब है. जब परिजन वासेपुर स्थित उसके घर पहुंचे तो उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए