फाइबर कट से बिजली शिकायत की 1912 सेवा प्रभावित, मोबाइल नंबर जारी
यह फोटो एआई से बनाई गई है
धनबाद में फाइबर कट के कारण 1912 बिजली हेल्पलाइन सेवा बाधित है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें विभाग द्वारा जारी वैकल्पिक मोबाइल नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं।
टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडरों के फाइबर कट होने के कारण बिजली विभाग की 1912 कॉल सेंटर और हेल्पलाइन सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित हो गयी है. इसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज कराने में परेशानी हो रही है.
आपके शहर में
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को वैकल्पिक मोबाइल नंबर जारी कर इन पर अपनी शिकायतें दर्ज कराने की अपील की गयी है. विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि फाइबर कट की समस्या के कारण 1912 कॉल सेंटर/हेल्पलाइन सेवा फिलहाल उपलब्ध नहीं है.
सेवा बहाल होने तक उपभोक्ता बिजली आपूर्ति, फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर खराबी समेत अन्य शिकायतों के लिए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. उपभोक्ताओं से 9431135503, 9431135504 और 9031110121 पर अपनी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है.
विभाग ने स्पष्ट किया है कि टेलीकॉम नेटवर्क से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण हेल्पलाइन सेवा बाधित हुई है. समस्या के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है. हेल्पलाइन सेवा सामान्य होने के बाद उपभोक्ता पूर्व की तरह 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए