गोशाला ओपी को बम से उड़ाने की धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला युवक पकड़ाया
उद्दंड युवक को पुलिस ने पकड़ा
सिंदरी. गोशाला ओपी को सोशल मीडिया के जरिए वीडियो जारी कर गाली-गलौज और बम से उड़ाने की धमकी देना 26 वर्षीय युवक को महंगा पड़ गया. युवक की पहचान चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी नगेन मंडल के पुत्र साधन मंडल उर्फ दयामय के रूप में हुई है. उस पर कार्रवाई करते हुए गोशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल ने शुक्रवार को साधन से उसके आवास पर जाकर पूछताछ की. ओपी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ करने पर साधन ने गाली गलौज करते हुए पुलिस के साथ हाथापाई भी की. अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर गोशाला ओपी लाया गया. फिलहाल साधन पर मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए