पुटकी खटाल में दो पक्ष भिड़े, महिला समेत दो घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सोमवार व बुधवार को हुई घटना
विज्ञापन
पुटकी.
पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी दस नंबर खटाल में सोमवार को देर रात हुई मारपीट की घटना में शामिल दोनों पक्षों में बुधवार की रात को पुनः भिड़ंत हो गयी. इस घटना में दिनेश यादव की पत्नी अनिता देवी और पुत्र नीतीश यादव घायल हो गये. इसकी सूचना मिलने पर पुटकी थाना के एसआइ दिलीप पाल, एएसआइ बुद्धि नारायण, बितिया मरांडी, अमित कुमार, तपेश्वर पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. घायल को पुटकी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस जांच कर रही है.मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा : धनबाद.
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ाफाटक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजन चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. गजुआटांड़ निवासी वृद्ध महिला सुनैना देवी की कमर में फ्रैक्चर आने के बाद 17 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के बाद लंबे समय तक महिला को ऑपरेशन के लिए लटकाए रखा. 24 जून को ऑपरेशन किया गया. इसके बाद मरीज को पेट फुलने की समस्या होने लगी. इस संबंध में चिकित्सकों को जानकारी देने के बावजूद इलाज नहीं किया गया. बुधवार को महिला की मौत हो गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन