Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में दो दिवसीय हैकाथन -3.0 प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: देश भर की 249 टीमों में से 20 ने अंतिम चरण के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रतिनिधि, सिंदरी. बीआइटी सिंदरी में झारखंड का सबसे बड़ी दो दिवसीय हैकाथन-3.0 प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई. इसमें देश भर से 249 टीमों ने रजिस्ट्रेशन करा कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. कठोर चयन प्रक्रिया के बाद देवघर, कोलकाता, जमशेदपुर, गोड्डा, दुमका, भोपाल, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और सिंदरी की शीर्ष 20 टीमों ने अंतिम चरण के लिए क्वालीफाई किया. चयनित 20 टीमें बीआइटी सिंदरी परिसर में आयोजित 36 घंटे की लाइव हैकाथन प्रतिस्पर्धा में भाग ले रही हैं. इस हैकाथन में प्रतिभागियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं पर आधारित विषय दिये गये हैं, जिस पर प्रतिभागियों को नवाचारी एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने हैं. टीमें अपने प्रोजेक्टस को जजों के समक्ष प्रस्तुत कर अपनी अवधारणाओं की प्रस्तुतिकरण देंगे. इस प्रतियोगिता में कुल तीन लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किये जायेंगे. उद्घाटन समारोह में अतिथियों में विजय कुमार मिश्रा, प्रबंधक एचआर केटीएमपीएल तथा एम नरेश वरिष्ठ प्रबंधक केटीएमपीएल मौजूद रहे. मौके पर संस्थान के निदेशक डाॅ पंकज राय, टीपीओ प्रो घनश्याम. संयोजक डाॅ एससी दत्ता, सह संयोजक डाॅ खुश्तर अंसारी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ आरके वर्मा, प्रो जितेंद्र कुमार, प्रो विजय कुमार बेसरा, प्रो मुकेश चंद्र, प्रो प्रवीण कुमार साहू भी उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola