Dhanbad News : झरिया में दवा वितरक कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Dhanbad News : झरिया में दवा वितरक कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Dhanbad News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर के मीटिंग हॉल और बीआरसी भवन झरिया में सामूहिक दवा वितरण अभियान के संचालन को लेकर दवा वितरक कर्मियों (डीए) को प्रशिक्षण दिया गया. यह अभियान 10-25 फरवरी तक चलाया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ. कुल 80 डीए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा विभाग से सुनील कुमार ने किया. प्रशिक्षण में क्षेत्र की सभी सेविका, पोषण सखी व सहियाएं शामिल हुईं. प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण व कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया और हाइड्रोसिल को रोकने के लिए पूरे समुदाय को दवा खिलाना है.उन्होंने बताया कि यह अभियान फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में रिसोर्स सेंटर के डॉक्टर मनोज सिंह और स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद भी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए