बंद घर का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
चोरी के बाद जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
गोंदुडीह ओपी क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ₹25 हजार की नकदी पार कर दी. घटना के समय परिवार मनसा पूजा के लिए ससुराल गया हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद रवानी बस्ती में शुक्रवार को चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये. घटना के समय घर के लोग बलियापुर स्थित अपने ससुराल गये हुए थे. चोरी की जानकारी मिलने के बाद परिवार घर लौटा और पुलिस को सूचना दी.
आपके शहर में
मनसा पूजा के लिए ससुराल गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, राहुल रवानी बुधवार को परिवार के साथ मनसा पूजा में शामिल होने के लिए बलियापुर स्थित अपने ससुराल गये थे. घर की चाबी उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने भतीजे को सौंप दी थी. शुक्रवार शाम करीब सात बजे चोरी की जानकारी मिलने पर राहुल घर पहुंचे.
घर पहुंचने पर ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये गायब थे. इसके अलावा घर से अन्य सामान की चोरी हुई है या नहीं, इसका आकलन पीड़ित परिवार कर रहा है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर गोंदुडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की. पुलिस ने आसपास की परिस्थितियों और चोरी से जुड़े संभावित सुरागों की जानकारी जुटायी.
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौखिक सूचना के आधार पर जांच की जा रही है. पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए