डिगवाडीह स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल मुकाबला, टीम ए बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल छात्र -छात्राएं | Prabhat Khabar Network

जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिगवाडीह में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मुकाबले में टीम ए ने विजयी पताका फहराई. कार्यक्रम ने छात्रों के बीच खेल भावना और उत्साह को उजागर किया.

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिगवाडीह में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक डॉ. आरएन चौबे और प्राचार्या रूना दुबे ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की. इस दौरान खेलों के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी

निदेशक डॉ. आरएन चौबे ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास जारी रखने और खेल के प्रति समर्पित रहने की अपील की. प्राचार्या रूना दुबे ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना विकसित करते हैं. पढ़ाई के साथ खेलों को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए.

टीम ए ने मारी बाजी

फुटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ए और टीम बी आमने-सामने रहीं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार प्रयास किया. मुकाबले में टीम ए ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.

प्रतियोगिता में खेल शिक्षक अजय चौबे, राहुल आनंद और शुभम कुमार रजक ने निर्णायक की भूमिका निभायी.

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक पंकज चौबे, सुब्राता बोस, एसके मंडल, सलीम हुसैन, राखी गोस्वामी, अमित बनर्जी और शशि भाटिया समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola