मेसर्स जीटीएस कोल पर मेहरबानी क्यों ?

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 3:55 AM

विज्ञापन

गोधर सी पैच के 266 करोड़ रुपये के आउटसोर्सिंग कार्य के टेंडर में गड़बड़ी मामले में दोषियों पर करीब छह माह भी कार्रवाई नहीं हुई है. बीसीसीएल विजिलेंस विभाग की जांच की गति कंपनी मुख्यालय में चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

धनबाद : गोधर सी पैच के 266 करोड़ रुपये के आउटसोर्सिंग कार्य के टेंडर में गड़बड़ी मामले में दोषियों पर करीब छह माह भी कार्रवाई नहीं हुई है. बीसीसीएल विजिलेंस विभाग की जांच की गति कंपनी मुख्यालय में चर्चा का विषय बनी हुई है. चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर विजिलेंस विभाग आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स जीटीएस कोल तथा मामले में दोषी अधिकारियों पर मेहरबान क्यों है?

फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर टेंडर का खेल करने के मामले में कुछ माह पहले ही कंपनी के दो जीएम सहित चार अधिकारियों पर चार्जशीट हो चुकी है. सितंबर में मेसर्स जीएटीएस कोल द्वारा गलत कागजात के आधार पर टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद विजिलेंस विभाग ने जांच भी शुरू की थी.

क्या है मामला : बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया के गोधर-सी पैच से 266 करोड़ रुपये के आउटसोर्सिंग के लिए एक जुलाई, 2019 को टेंडर निकाला. इसके तहत 209 लाख क्यूबिक मीटर ओबी, 34.86 लाख क्यूबिक मीटर लूज ओबी तथा 57.33 लाख मीट्रिक टन कोयला उत्खनन तथा ट्रांसपोर्टिंग करना था. ªÂ बाकी पेज 12 पर

इसमें मेसर्स जीटीएस कोल सेल, मेसर्स धनसार इंजीनियरिंग (डेको) व मेसर्स हील टॉप सहित अन्य ठेका कंपनियों ने हिस्सा लिया था. एनआइटी की शर्त के मुताबिक टेंडर में भाग लेने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनियों से 42 करोड़ रुपये का क्रेडेंशियल वर्क सर्टिफिकेट मांगा गया था. टेंडर हासिल करने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स जीटीएस कोल ने करीब 69.59 करोड़ रुपये का क्रेडेंशियल सर्टिफिकेट जमा किया. आरोप है कि जीटीएस ने ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर क्रेडेंशियल वर्क सर्टिफिकेट एक्सवेटर (हायर्ड एचइएमएम ) का जमा किया है, जो कुसुंडा कोलियरी के तत्कालीन परियोजना पदाधिकारी (पीओ) व धनसार कोलियरी के पीओ तथा कुसुंडा एरिया के एरिया सेल्स मैनेजर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

एनआइटी की शर्त के मुताबिक किसी भी हायर्ड एचइएमएम (आउटसोर्सिंग) के कार्य में एक्सवेटर द्वारा कोयला और ओवर बर्डेन उत्खनन व ट्रांसपोर्टिंग करने पर ही उसका क्रेडेंशियल वर्क सर्टिफिकेट जमा करने का प्रावधान है. हायर्ड एचइएमएम कार्य के टेंडर में शामिल होने के लिए उसे ही वैध माना जाता है. परंतु इस मामले में कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करने के बावजूद जीटीएस ने 266 करोड़ रुपये का आउटसोर्सिंग कार्य ( कुसुंडा सी-पैच) के टेंडर में शामिल होने के लिए कुसुंडा एरिया के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर अपने क्रेडेंशियल वर्क सर्टिफिकेट में एक्सवेटर शब्द जोड़, ट्रांसपोर्टिंग कार्य के अनुभव को हायर्ड एचइएमएम में कन्वर्ट करा लिया, जबकि उक्त कंपनी के वर्कऑर्डर में कहीं भी एक्सवेटर से कार्य करने या एक्सवेटर शब्द का जिक्र तक नहीं है. एक तरह से कहें, जीटीएस काे अफसरों ने टेंडर में हिस्सा लेने के लिए उपकृत किया. बिना एक्सवेटर शब्द जोड़े उक्त कंपनी टेंडर में भाग नहीं ले पाती.

जांच व कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

आउटसोर्सिंग कार्य के टेंडर में शामिल होने के लिए गलत जानकारी देने तथा कागजात जमा करने पर उक्त कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने तथा अरनेस्ट मनी जब्त करने का प्रावधान है. पर शिकायत के बावजूद मामले में अब-तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी. सूत्रों के अनुसार विजिलेंस जांच में भी मेसर्स जीटीएस द्वारा जमा किये गये 69.59 करोड़ रुपये का क्रेडेंशियल वर्क सर्टिफिकेट फर्जी निकला है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola