फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
नावाडीह : चिरुडीह पंचायत के लेंबोडीह निवासी जितेंद्र महतो की पत्नी सरस्वती देवी (26 वर्ष) का शव शनिवार की सुबह घर में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला. जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले धनबाद के जिले के तोपचांची प्रखंड के नरकोपी गांव से शाम को पहुंचे. मृतका के पिता बुधन महतो ने सरस्वती […]
नावाडीह : चिरुडीह पंचायत के लेंबोडीह निवासी जितेंद्र महतो की पत्नी सरस्वती देवी (26 वर्ष) का शव शनिवार की सुबह घर में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला. जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले धनबाद के जिले के तोपचांची प्रखंड के नरकोपी गांव से शाम को पहुंचे. मृतका के पिता बुधन महतो ने सरस्वती के पति जितेंद्र महतो, ससुर प्रयाग महतो, देवर राजेश महतो, चाचा ससुर तिलक महतो पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए नावाडीह थाना में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.
आपके शहर में
थाना प्रभारी अनिल उरांव, सअनि कमलेश सिंह ने परिजनों से पूछताछ की. मृतका के पिता ने आवेदन में कहा कि उसकी पुत्री सरस्वती की शादी अप्रैल 2015 को जितेंद्र महतो के साथ हुई थी. शादी के बाद एक मोटरसाइकिल और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे. इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत हुई. गांव वालों से जानकारी मिली कि पिछले तीन दिनों से मेरी बेटी से मारपीट की जा रही थी. शनिवार की सुबह भी दामाद ने मारपीट की थी. आशंका है कि हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया है. मृतका का तीन साल का एक पुत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए