Dhanbad News : धनसार-गोविंदपुर के बीच एलिवेटेड फ्लाइओवर के डीपीआर का टेंडर रद्द

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : धनसार-गोविंदपुर के बीच एलिवेटेड फ्लाइओवर के डीपीआर का टेंडर रद्द

थ निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन ने प्रशासनिक कारणों से टेंडर रद्द करने की सूचना जारी की है

विज्ञापन

धनसार से गोविंदपुर के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाइओवर के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए निकाला गया टेंडर रद्द कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन ने प्रशासनिक कारणों से टेंडर रद्द करने की सूचना जारी की है. बता दें कि शहर में आये दिन लगने वाले जाम से निजात के लिये धनसार से बैंकमोड़, पूजा टॉकीज, डीआरएम ऑफिस मोड़, रणधीर वर्मा चौक, सरायढेला होते हुए गोविंदपुर जीटी रोड तक एलिवेटेड सड़क निर्माण की योजना है. करीब 15 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

एलिवेटेड फ्लाइओवर बनने से होगा यह फायदा :

धनसार से गोविंदपुर जीटी रोड तक एलिवेटेड फ्लाइओवर बनने से टाटा, बोकारो, रांची की तरफ से गिरिडीह, देवघर या कोलकाता जानेवाले वाहनों का सामना शहर के ट्रैफिक से नहीं होगा. वे शहर की सड़कों के ऊपर से होते हुए आ-जा सकेंगे. इसके अलावा ���हर में चलने वाले वाहनों को भी यातायात का दूसरा विकल्प मिल जायेगा. एलिवेटेड फ्लाइओवर से जगह-जगह जुड़ने वाले एप्रॉच रोड से वे शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में आसानी से आ-जा सकेंगे. एलिवेटेड फ्लाइओवर के प्रस्ताव के मुताबिक, इससे डीआरएम कार्यालय मोड़, रणधीर वर्मा चौक, स्टील गेट, गोल बिल्डिंग तिराहा समेत विभिन्न जगहों पर एप्रॉच रोड बनाने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola