ePaper

प्रेमी की तलाश में झरिया पहुंची तमिलनाडु की महिला

Updated at : 06 May 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी की तलाश में झरिया पहुंची तमिलनाडु की महिला

तमिलनाडु की एक विवाहिता (24) का सोशल साइट के माध्यम से झरिया के शमशेर नगर के एक 20 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया.

विज्ञापन

झरिया. तमिलनाडु की एक विवाहिता (24) का सोशल साइट के माध्यम से झरिया के शमशेर नगर के एक 20 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया. इसके बाद महिला शनिवार को अपने प्रेमी की तलाश में झरिया थाना पहुंच गयी. घटना सुनने के बाद झरिया पुलिस ने महिला से पूछताछ कर उसके पति व भाई को सूचना दी. सूचना मिलते ही तमिलनाडु से महिला का पति व भाई रविवार को झरिया थाना पहुंचे. महिला को समझा बुझाकर अपने साथ ले गये. महिला के पति की उम्र 45 वर्ष है. बताया जाता है कि तमिलनाडु की महिला को सोशल साइट पर चैट के दौरान झरिया शमशेर नगर के युवक से प्यार हो गया. युवक ने महिला को धनबाद स्टेशन बुलाया. महिला ट्रेन से शनिवार को धनबाद स्टेशन पहुंची. लेकिन उसका प्रेमी वहां नहीं मिला. उसने कई बार प्रेमी के मोबाइल पर संपर्क किया. लेकिन युवक का मोबाइल स्विच ऑफ होने पर महिला उसकी तलाश के लिए झरिया थाना पहुंच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola