धनबाद पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, देवेंद्र महतो बोले- योग्यता के आधार पर मिले युवाओं को नौकरी

Updated:
विज्ञापन

धनबाद में देवेंद्र महतो का स्वागत करते लोग

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की सुधार यात्रा धनबाद पहुंची. युवाओं की योग्यता और पारदर्शी नौकरी की मांग.

विज्ञापन

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा मंगलवार को धनबाद पहुंची. यात्रा के नौवें दिन छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार का इंतजार कर रहे झारखंड के युवाओं की आवाज है. उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
रांची में प्रदर्शन करते हुए छात्र (फाइल फोटो)
रांची में प्रदर्शन करते हुए छात्र (फाइल फोटो)

देवेंद्र महतो ने यह बातें अलग झारखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा और शिक्षाविद पूर्व सांसद बिनोद बिहारी महतो के आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने बताया कि संथालपरगना और उत्तरी छोटानागपुर के दौरे के अंतिम चरण में यात्रा धनबाद पहुंची है. इस दौरान युवाओं से लगातार संवाद किया जा रहा है और भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर उनका समर्थन मिल रहा है.

‘पढ़ो और लड़ो’ के संदेश को बनाया अभियान की प्रेरणा

देवेंद्र महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो का संदेश ‘पढ़ो और लड़ोइस अभियान की प्रेरणा है. संथालपरगना के विभिन्न इलाकों में युवाओं से मुलाकात के दौरान उन्हें भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लगातार समर्थन मिला है.

उन्होंने कहा कि नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में व्यवस्था को लेकर निराशा है. युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल सके.

भर्ती में गड़बड़ी हुई तो बड़े लोगों की भी हो जांच

देवेंद्र महतो ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने ‘नौकरी की दुकान’ खोल रखी है. उनका कहना था कि यदि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है तो केवल छोटे स्तर के लोगों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: पुलिस एसोसिएशन से विवाद के बीच बोले जयराम, "मेरी लड़ाई किसी पुलिसकर्मी से नहीं, भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है; मैं न झुकूंगा न रुकूंगा"

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और इसमें बड़े अधिकारियों से लेकर राजनीतिक स्तर पर जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी सामने आनी चाहिए.

24 में से 12 जिलों में पहुंची यात्रा

देवेंद्र महतो के अनुसार भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा अब तक झारखंड के 24 में से 12 जिलों में पहुंच चुकी है. मंगलवार को बलियापुर स्थित बिनोदधाम से यात्रा शुरू हुई. इसके बाद किसान चौक और मणींद्र चौक होते हुए यात्रा रणधीर वर्मा चौक पहुंची.

इसके बाद पुटकी के प्रभु चौक पर युवाओं और आम लोगों के साथ संवाद किया गया. इस दौरान भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, युवाओं के रोजगार और भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा हुई.

युवाओं की आवाज को आंदोलन में बदलने का दावा

देवेंद्र महतो ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना और उन्हें व्यापक स्तर पर उठाना है. उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग जिलों में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. उनके अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola