BBMKU के दीक्षांत समारोह की तारीख पर आज होगा फैसला, राजभवन ने मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

बीबीएमकेयू

बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह को लेकर राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है. तिथि तय करने के लिए कुलपति की अध्यक्षता में बैठक होगी.

विज्ञापन

बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह की तिथि को लेकर राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है. राजभवन ने पत्र भेजकर जल्द समारोह की संभावित तिथि तय कर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे विश्वविद्यालय प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी है. इस सख्ती के बाद तीसरे दीक्षांत समारोह की तिथि पर निर्णय के लिए मंगलवार को यानी आज वीसी प्रो रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी.

आज की बैठक में कन्वोकेशन की तिथि पर होगा मंथन

इसमें समारोह के आयोजन की तिथि और तैयारियों को लेकर चर्चा की जायेगी. राजभवन ने पहले ही सितंबर के अंत तक दीक्षांत समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया था. बावजूद इसके अब तक विश्वविद्यालय स्तर पर तिथि तय नहीं हो सकी है. ऐसे में राजभवन के दोबारा पत्र को तिथि निर्धारण में तेजी लाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

पहला कन्वोकेशन वर्ष 2021 में हुआ था

अपनी स्थापना के आठ सालों में बीबीएमकेयू ने अब तक केवल दो ही दीक्षांत समारोह आयोजित किया है. पहला दीक्षांत समारोह वर्ष 2021 में हुआ था, जबकि दूसरा दिसंबर 2025 में आयोजित किया गया. दूसरे दीक्षांत समारोह में वर्ष 2023 तक यूजी, पीजी, बीएड, एमएड, एमबीबीएस, एलएलबी और बीए-एलएलबी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गयी थी.

तिथि तय होने के बाद भागीदारी का स्वरूप होगा तय

अब तीसरे समारोह की तिथि तय होने का इंतजार विद्यार्थियों को भी है. तिथि निर्धारित होने के बाद समारोह स्थल, डिग्री वितरण और विद्यार्थियों की भागीदारी समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा. राजभवन के निर्देश के अनुसार समारोह सितंबर के अंत तक होना है. ऐसे में आज की बैठक महत्वपूर्ण हो गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola