झरिया की संस्कृत पाठशाला में गणेश चतुर्थी पर विशेष अभ्यास, बच्चों ने किया श्लोकों का पाठ
विद्यार्थियों ने किया श्लोक पाठ
झरिया की संस्कृत पाठशाला में विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में श्लोक पाठ किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई.
झरिया. स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत पाठशाला में शनिवार को गणेश चतुर्थी के मद्देनजर विशेष अभ्यास कराया गया. विद्यार्थियों ने भगवान गणेश से संबंधित श्लोकों का सस्वर पाठ किया, जिससे पाठशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया.
इस दौरान बच्चों को संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण, वार्तालाप और गीत आदि का भी अभ्यास कराया गया. संस्कृत प्रशिक्षण अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने दिया. वहीं अहमदाबाद के महेशभाई लालजीभाई ठक्कर की ओर से विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
पौधों की देखभाल कर रहे विद्यार्थी
पाठशाला में पिछले दिनों पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वैद्य सुखलाल ने विद्यार्थियों के बीच औषधीय पौधे और बीज वितरित किए थे. शनिवार को विद्यार्थी अपने-अपने छोटे गमलों में लगे पौधे लेकर पाठशाला पहुंचे. विद्यार्थियों ने पौधों में खाद और पानी देकर उनकी देखभाल की है.
ये भी पढ़ें: चापापुर ओसीपी में CISF की कार्रवाई के बाद हंगामा, 5 घंटे तक जवानों को घेरे रहे ग्रामीण
विद्यार्थियों द्वारा पौधों को अच्छी तरह विकसित करने पर वैद्य सुखलाल ने प्रसन्नता जताते हुए सभी बच्चों को धन्यवाद दिया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों की रुचि की सराहना की.
ये विद्यार्थी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अनन्या कुमारी, त्रिशा कुमारी, चेल्सी गोयल, हर्षिका गोयल, आराध्या वर्मा, शालू कुमारी, किटू कुमारी, कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, परी कुमारी, सानवी कुमारी, सुहानी कुमारी, प्राची कुमारी, खुशी कुमारी, छोटी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, दीपिका कुमारी, अनिरुद्ध कुमार, अर्णव कुमार, अनय आनंद तिवारी, ईशांत सिंह, हर्ष कुमार, रितुराज कुमार, राजवीर कुमार, उज्ज्वल कुमार, अभी कुमार, शिवांश कुमार, दिव्यांश कुमार, लवयांश कुमार, सूरज ठक्कर, अनमोल कुमार, रितिक कुमार, श्लोक कुमार, सत्या गुप्ता और युगवीर साव समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए