'प्रभात खबर' की खबर का असर: SNMMCH के इएनटी वार्ड में मेडिसिन मरीजों के लिए बने नए ऑक्सीजन बेड
एसएनएमएमसीएच धनबाद
धनबाद के SNMMCH अस्पताल ने मेडिसिन विभाग में ऑक्सीजन बेड की कमी को दूर करने के लिए तत्काल व्यवस्था की है. ENT विभाग के एक वार्ड को खाली कराकर सात नए ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड तैयार किए गए हैं, जहां सोमवार से मरीजों का इलाज शुरू होगा.
धनबाद. एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड की कमी को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की है. मेडिसिन विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए इएनटी विभाग के एक वार्ड को खाली कराया गया है. इस वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले सात बेड उपलब्ध हैं. सोमवार से इन बेड पर मेडिसिन विभाग के मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया जायेगा.
गंभीर मरीजों के लिए जरूरी है ऑक्सीजन सपोर्ट
अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने बताया कि इन दिनों मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है. इनमें गंभीर मरीज भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें इलाज के दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड की आवश्यकता होती है. उपलब्ध बेड पर दबाव बढ़ने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इएनटी विभाग के एक वार्ड को मेडिसिन मरीजों के लिए तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें: Dhanbad News: SNMMCH और सदर अस्पताल में डिजिटल भुगतान शुरू, मरीजों को काउंटर के चक्करों से मिलेगी राहत
उन्होंने बताया कि वार्ड में सात ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड उपलब्ध हैं. सोमवार से यहां मरीजों को भर्ती किया जायेगा. इससे मेडिसिन विभाग के मौजूदा बेड पर दबाव कम करने के साथ गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
‘प्रभात खबर’ में खबर प्रकाशित होने के बाद व्यवस्था
मेडिसिन विभाग में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की कमी का मामला ‘प्रभात खबर’ ने 18 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है. इएनटी वार्ड को मेडिसिन मरीजों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय इसी दिशा में उठाया गया कदम है.
मरीजों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की संख्या और उपलब्ध बेड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जरूरत के अनुसार आगे भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है. सात अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों के इलाज के दौरान बेड की कमी से होने वाली तत्काल परेशानी कम होने की उम्मीद है. सोमवार से मरीजों की भर्ती शुरू होने के बाद मेडिसिन विभाग में बेड की उपलब्धता की स्थिति और स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें: धनबाद के हृदय रोगियों के लिए राहत: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इमरजेंसी और कैथलैब की तैयारी तेज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए