धनबाद के SNMMCH में खत्म हो रहा जीवनरक्षक टीकों का स्टॉक, क्या समय पर मिलेगी नई खेप?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के SNMMCH अस्पताल में जीवनरक्षक दवाओं, एंटी स्नेक वेनम (ASV) और एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) का स्टॉक तेजी से कम हो रहा है. बरसात में सांप काटने और साल भर रेबीज के मामले बढ़ने के चलते यह गंभीर चिंता का विषय है.

विज्ञापन

धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में सांप काटने के इलाज में उपयोग होने वाली एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) और कुत्ता समेत अन्य जानवरों के काटने पर दी जाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक तेजी से कम हो रहा है. अस्पताल में दोनों जीवनरक्षक वैक्सीन का फिलहाल कुछ दिनों का ही भंडार बचा है. समय पर नयी खेप नहीं पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ गयी है.

विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एएसवी और एआरवी ऐसी आवश्यक दवाएं हैं, जिनकी जरूरत कभी भी बड़ी संख्या में पड़ सकती है. खासकर बरसात के मौसम में सांप काटने के मामलों में वृद्धि देखी जाती है, जबकि रेबीज संक्रमण से बचाव के लिए एआरवी की मांग पूरे वर्ष बनी रहती है. ऐसे में स्टॉक कम होना चिंता का विषय माना जा रहा है.

एल-1 एजेंसी को कई बार भेजा गया ऑर्डर

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वैक्सीन की आपूर्ति के लिए रांची स्थित एल-1 एजेंसी को कई बार ऑर्डर भेजा गया है. इसके बावजूद अब तक पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं करायी गयी है. लगातार मांग के बाद भी आपूर्ति नहीं होने से अस्पताल को वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करना पड़ा है.

एल-2 एजेंसी से संपर्क, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एल-2 एजेंसी से संपर्क साधा है. प्रबंधन का प्रयास है कि स्टॉक समाप्त होने से पहले नई खेप अस्पताल पहुंच जाये, ताकि मरीजों के इलाज पर कोई असर न पड़े.

एल-1 एजेंसी को नोटिस भेजने की तैयारी

अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि समय पर ऑर्डर देने के बावजूद आपूर्ति नहीं होने के मामले में रांची की एल-1 एजेंसी से जवाब मांगा जायेगा. इसके लिए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि एएसवी और एआरवी जैसी आवश्यक दवाओं का स्टॉक किसी भी परिस्थिति में समाप्त नहीं होना चाहिए. इसलिए वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था के माध्यम से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: SNMMCH और सदर अस्पताल में डिजिटल भुगतान शुरू, मरीजों को काउंटर के चक्करों से मिलेगी राहत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola