Dhanbad News: जाम से मुक्ति के लिए एसएसपी ने किया चौक-चौराहों का निरीक्षण

Published by : NIRAJ AMBASTA Updated At : 11 Sep 2025 6:45 PM

विज्ञापन

धनबाद जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को शहर के कई व्यस्त चौक-चौराहों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

फोटो

जाम लगने के कारणों की विस्तार से ली जानकारी, दिये कई निर्देश

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को शहर के कई व्यस्त चौक-चौराहों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क पर हो रही अव्यवस्था और जाम की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. वह पहले श्रमिक चौक पहुंचे. इसके बाद स्टेशन रोड, गया पुल, स्टील गेट, गोविंदपुर मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया, जहां अक्सर ट्रैफिक जाम लगा रहता है. उन्होंने मौके पर मौजूद ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में लोगों को जाम से परेशान न होने दिया जाए. उन्होंने जाम लगने के कारणों की विस्तार से जानकारी ली और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

ठेला खोमचा के खिलाफ थाना प्रभारी करें कार्रवाई

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग, ठेला-खोमचा और अनियंत्रित वाहनों की वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ती है. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने और सख्त निगरानी रखने का आदेश दिया. कहा कि व्यस्त इलाकों में पीक आवर के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाये, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे. उन्होंने स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों से बातचीत करते हुए सुझाव भी लिये और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जाम से निजात दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है. यदि कहीं लापरवाही होती है तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय है.

ऑटो को जब्त करने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने गोविंदपुर मोड़ के हाईवे पर खड़े करीब आधा दर्जन ऑटो को जब्त करने का आदेश दिया. इसके बाद सभी ऑटो को जब्त कर गोविंदपुर थाना ले जाया गया. ऑटो व टोटो चालकों के विरुद्ध जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NIRAJ AMBASTA

लेखक के बारे में

By NIRAJ AMBASTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola